×

Mohan Bhagwat: भागवत का बड़ा बयान, बोले-RSS हमेशा आरक्षण के पक्ष में, कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 28 April 2024 12:01 PM GMT (Updated on: 28 April 2024 12:05 PM GMT)
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat in Hyderabad said reservation should continue
X

हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा आरक्षण जारी रहना चाहिए: Photo- Social Media

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ ने कभी भी कुछ खास वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण का विरोध नहीं किया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संघ का मानना है कि जब तक जरूरत है, आरक्षण जारी रहना चाहिए। भागवत ने यह बात भाजपा और कांग्रेस के बीच आरक्षण को लेकर चल रहे बयानों के बाद कही।

भागवत ने कहा कि जब मैं यहां आया तो एक वीडियो वायरल किया जा रहा था कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है। हम इस बारे में बाहर बात नहीं कर सकते। अब यह पूरी तरह से झूठ है। संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख भागवत ने पिछले साल सितंबर में भी नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा था कि समाज में भेदभाव मौजूद है, भले ही वह दिखता न हो।

जानिए कैसे शुरू हुई आरक्षण पर यह बयानबाजी

सोशल मीडिया पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें वे आरक्षण हटाने की बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रमोद कृष्णम ने कहा-वह वीडियो एक साल पुराना 24 सितंबर 2023 का है। भाषण भी आधा है, अब कांग्रेस के मैनेजर इस पर ट्वीट कर रहे हैं, बयान दे रहे हैं। मुझे बताया गया है कि राहुल गांधी ने भी इस बारे में कुछ कहा या लिखा है। वे इसे प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा था-बीजेपी वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है

राहुल गांधी ने वायरल वीडियो के बाद एक्स पर पोस्ट किया- भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना है। वे दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना चाहते हैं, लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। जब तक कांग्रेस है, वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story