×

Haryana Political Crisis: सरकार में खलबली जारी, राज्यपाल से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Haryana News: हरियाणा सरकार में उथल पुथल का दौर जारी है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल से मिलेगा।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 9 May 2024 5:25 PM GMT (Updated on: 9 May 2024 5:38 PM GMT)
Haryana Political Crisis
X

Haryana Political Crisis (Pic: Social Media)

Haryana Political Crisis: हरियाणा की भाजपा सरकार के अल्पमत में आने के बाद लगातार उथल-पुथल जारी है। कांग्रेस पार्टी मौके का फायाद उठाने की पूरी कोशिश कर रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी के पत्र पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने की बात को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिलेगा। उन्होंने अपनी पार्टी में एकता का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस के सभी 30 विधायक एकजुट हैं। बता दें कि सरकार से तीन निर्दलीय विधायक के कांग्रेस में आने से सरकार अल्पमत में हो गई है। उन्होंने मांग की जल्द ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा कर जल्द से जल्द चुनाव कराया जाए।

45 विधायक बागी

कांग्रेस ने अपना समीकरण समझाते हुए बताया कि सरकार के 45 विधायक भाजपा के खिलाफ हैं। 85 में से 45 विधायक हमारे साथ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं, 10 विधायक जजपा के हैं और तीन निर्दलीय विधायक हैं। सात ही उन्होंने बताया बलराज कुंडु और अभय चौटाला भी सरकार का विरोध कर कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद विधायक बागी हो गए हैं। अब कांग्रेस के पास सरकार बनाने का मौका है। इसलीए नायब सिंह सैनी को सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि जजपा अगर 10 विधयाकों को लेकर चंडीगढ़ जाती है तो हम भी अपने 30 विधयाकों के साथ पहुंच जाएंगे।

जजपा ने कांग्रेस को दिया संदेश

जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस को अपना संदेश दे दिया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने 30 विधायकों के साथ 3 निर्दलीय विधायकों के साथ तैयार रहें। उन्होंने कहा कि हमारे पास सरकार बनाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि दुष्यंत चौटाला के पास 10 विधायक हैं। उन्होंने डर जताते हुए कहा कि अगर जल्दी फैसला नहीं लिया गया तो तीनों निर्दलीय विधायकों को बीजेपी अपने हिस्से में कर लेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे पास सरकार बनाने और नायब सिंह सैनी की सरकार को गिराने का मौका है।

जजपा ने लिया बागी विधायकों पर एक्शन

हरियाणा में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) से बागी हो चुके तीन विधायकों की आज पानीपत में मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ गुप्त बैठक करने का पाटर्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस बैठक में शामिल हुए तीनों विधायकों पर जजपा द्वारा ऐक्शन लिए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक तीनों विधायकों को जजपा ने नोटिस जारी किया है। हालांकि अभी तक नोटिस की कॉपी नहीं आई है।

खट्टर ने की मुलाकात

सरकार में खलबली के बीच मामला शांत कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीनों निर्दलीय विधायकों से मुलाकात की। विधायकों से मुलाकात के बाद देवेंद्र बबली ने कहा कि राज्यपाल को पत्र लिखने से पहले हमसे कोई संपर्क नहीं किया गया। अब भाजपा को सरकार बचाने के लिए जजपा का सहारा है। भाजपा जजपा के 10 विधायकों के सहारे सरकार बचाने की कोशिश करेगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story