×

Delhi Murder: इंडिया गेट पर आइसक्रीम वेंडर की चाकू से गोदकर हत्या, कई घंटों बाद आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder: मृतक आइसक्रीम विक्रेता का नाम प्रभाकर था। 23 वर्षीय प्रभाकर दिल्ली के हमदर्द नगर का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

Viren Singh
Published on: 25 April 2024 3:29 AM GMT (Updated on: 25 April 2024 3:32 AM GMT)
Delhi Crime News
X

Delhi Crime News (सोशल मीडिया) 

Delhi Murder: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास बीते शाम बुधवार को कुछ लोगों ने बवाल कर दिया। बवाल में बात इतना बढ़ गया कि एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर गई। काफी देर बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। उसके बाद घायलवस्था में आइसक्रीम विक्रेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

मृतक आइसक्रीम विक्रेता का नाम प्रभाकर था। 23 वर्षीय प्रभाकर दिल्ली के हमदर्द नगर का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वरादात को अंजाम देने वाला आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। उसके पूछताछ की जा रही है। घटना के कई घंटे बाद पुलिस आरोपी को पकड़ पाई है, इसके लिए पुलिस की 12 टीमें लगी हुई थीं। इंडिया गेट के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

पैसे देने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, प्रभात इंडिया गेट पर बुधवार शाम आइसक्रीम बेच रहा था। इस दौरान एक शख्स उसके पास आया। आइसक्रीम के रुपए को लेकर दोनों विवाद हुआ, तभी उस शख्स आइसक्रीम विक्रेता पर चाकू मार दिया और मौके से भाग गया। घायल हालत में आइसक्रीम विक्रेता प्रभाकर को अस्पलात में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

फरवरी में हुई चाकू वारदात

हमले से मृतक प्रभाकर के शरीर पर तीन घाव हुए । इसमें एक काफी गहरा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक के बैग से कुछ पैसे और एक घड़ी बरामद हुई। दिल्ली में चाकू वारदात की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले इसी साल फरवरी में उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के पास एक 25 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता पर चाकू से हमले की घटना सामने आई थी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story