×

Election 2024: कन्हैया कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, चुनावी पोस्टर बनी वजह

Lok Sabha Election 2024: पहली जनसभा से पहले दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के नॉमिनेशन के खिलाफ पार्टी के लोकल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है।

Aniket Gupta
Published on: 28 April 2024 10:14 AM GMT
Election 2024: कन्हैया कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, चुनावी पोस्टर बनी वजह
X

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में अचानक राजनीतिक उथलपुथल मच गई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस की टिकट से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया था। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आज कन्हैया कुमार का पहला चुनावी कार्यक्रम होना है। कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस के भीतर की कलह सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के नॉमिनेशन के खिलाफ पार्टी के लोकल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के अनुसार, लोकल नेता को प्रत्याशी बनाने की जरूरत है, किसी बाहरी को उम्मीदवार नहीं बनाया जाना चाहिए।

कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी एक कारण

एक तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी वजह से पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफा देने के पीछे भी कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी एक कारण है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दीपक बाबरिया पार्टी हाईकमान से लगातार बात कर रहे हैं। वह डीपीसीसी में संकट पर पार्टी लाइन पर मलिकार्जुन खड़गे से सलाह-मशविरा करेंगे।

लवली ने इस्तीफे के पीछे 10 कारण बताए

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा देने के पीछे करीब 10 कारण बताए और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदेश अध्य़क्ष पद से लवली के इस्तीफा देने की कई सारी वजहों में से एक कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार भी हैं। अब इसको लेकर कन्हैया कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "मुझें नहीं पता. मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे पार्टी से जानकारी एकत्र करने दीजिए और फिर मैं कोई टिप्पणी कर सकूंगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भी दी प्रतिक्रिया

कन्हैया कुमार के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा ने भी लवली के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, वह अरविंदर सिंह लवली के इस कदम से हैरान हैं। हालांकि, यह ध्यान में रखने वाली बात है कि उन्होंने केवल पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं। वहीं, संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने के नाते अरविंदर सिंह लवली का अपना व्यक्तिगत दर्द है। दर्द यह है कि हम दिल्ली में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story