×

Mahadev Betting App Case: एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तार

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की SIT ने उन्हें छत्तीसगढ़ से शनिवार रात गिरफ्तार किया है। साहिल खान पर 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप है।

Jugul Kishor
Published on: 28 April 2024 3:24 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 4:34 AM GMT)
Actor Sahil Khan arrested
X

Actor Sahil Khan arrested (Pic: Social Media)

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग केस में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan Arrested) को मुंबई पुलिस की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की SIT ने उन्हें छत्तीसगढ़ के जगल पुर से शनिवार रात गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक साहिल खान (Sahil Khan) पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस (Mahadev Betting App Case) की जांच में साहिल खान का नाम आया था। साहिल खान पर 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप है।

अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत न मिलने पर था फरार

जानकारी के मुताबिक एक्टर साहिल खान बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर मुंबई छोड़कर फरार हो गया था। मुंबई पुलिस की एसआईटी टीम ने करीब 40 घंटे पीछा करने पर साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। साहिल खान पिछले दो दिनो से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक्टर साहिल खान से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया था कि साहिल अदालत के आदेश के मुताबिक एसआईटी के समक्ष अपराह्न करीब एक बजे पहुंचे और बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस गए थे। अधिकारी के मुताबिक, खान ने दावा किया था कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है।

कौन हैं Sahil Khan?

अभिनेता साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वग फिल्मी जगत में कुछ कमाल नहीं कर सके। इसके बाद उन्होने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल वह फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है।

लखनऊ में 26 आरोपियों पर FIR दर्ज

महादेव बेटिंग ऐप घोटाला मामले में लखनऊ में भी बड़ी कार्रवाई हुई है। कंपनी के इंडिया हेड समेत 26 आरोपियों को नामजद करते हुए विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। घोटालो में दो टेलीकॉम कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड को भी आरोपी बनाया गया है। हजारों करोड़ के घोटाले में बीते दिनों एसटीएफ ने देवरिया के संजीव सिंह व उसके भांजे को गिरफ्तार किया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story