×

Kids Health Care Tips: बच्चों में विटामिन डी की कमी को पूरा करने वाले आहार

Kids Health Care Tips: आज हम यहां आपको बताने वाले हैं कि यदि बच्चे के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो उसे क्या खिलाना चाहिए।

Shivani Tiwari
Published on: 28 April 2024 8:14 AM GMT
Kids Health Care Tips
X

Kids Health Care Tips (Photo- Social Media)

Kids Health Care Tips: बच्चों को बड़ा करना आसान काम नहीं होता है। माएं अपने बच्चे की देख भाल में अपना खून पसीना एक कर देती हैं। सभी मां चाहती है कि उसका बच्चा हष्ट पुष्ट हो, उसकी ग्रोथ अच्छी हो, जिसके लिए वह बेबी के खान-पान का बहुत ध्यान भी रखती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार बच्चों में विटामिन डी की कमी हो ही जाती है। बता दें कि बच्चे के बेहतर विकास के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी होता है, ऐसे में जब बेबी के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इससे उसकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आज हम यहां आपको बताने वाले हैं कि यदि बच्चे के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो उसे क्या खिलाना चाहिए।

बच्चों में विटामिन डी की कमी को दूर करने का उपाय

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है, खास तौर पर विटामिन डी का। यदि विटामिन डी की कमी बेबी के शरीर में होती है तो हड्डियां कमजोर व टेढ़ी हो सकती हैं, बच्चे जल्दी थक जाते हैं, या फिर उनके शरीर में दर्द बना रहता है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को कुछ ऐसी चीजें खिलानी चाहिए, जो विटामिन डी की कमी को पूरा करें। यहां देखें लिस्ट -


1. दूध (Milk)

ये तो हमेशा ही कहा जाता है कि बच्चों को दूध जरूर पिलाना चाहिए, सुबह या शाम एक गिलास दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दूध जरूर पिलाएं।

2. योगर्ट (Yougurt)

योगर्ट भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत है, इस वजह से बच्चों को योगर्ट जरूर खिलाएं, विटामिन डी की कमी दूर हो जायेगी। साथ ही पनीर भी विटामिन डी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

3. मशरूम (Mashroom)

वैसे तो मशरूम ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता है, शायद बच्चों को भी खाने में न अच्छा लगे, लेकिन मशरूम में भी विटामिन डी पाया जाता है। आप मशरूम का कुछ टेस्टी सा बनाकर बच्चे को दे सकते हैं।

4. चीज (Cheese)

चीज तो हर किसी की फेवरेट होती है, यदि बच्चों में विटामिन डी की कमी होती है तो चीज भी इसके लिए बेहतरीन उपाय है। चीज खाने से विटामिन डी की कमी पूरी हो जायेगी।

5. अंडा (Egg)

अंडे के पीले हिस्से में विटामिन डी पाया जाता है, आप अपने बेबी को अंडा भी खिला सकते हैं। इसके अलावा मछलियों में भी विटामिन डी पाया जाता है, जो लोग नॉन वेजिटेरियन हैं, वे अपने बच्चों को मछलियों का सेवन करा सकते हैं।

6. संतरा (Orange)

संतरे में भर-भर कर विटामिन डी होता है, यदि बच्चे को संतरा नहीं पसंद तो आप उसे संतरे का जूस भी पिला सकते हैं, दोनों ही फायेमंद होता है, इससे भी विटामिन डी की कमी दूर हो जायेगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story