×

Aankhon Ke Liye Upay: धूप से आंखें हो गई हैं लाल, तो करें ये 5 उपाय

Home Remedies For Eyes In Summer: तेज धूप में बाहर निकलने से आंखों का लाल होना, आंखों में जलन और सूजन होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यहां जानें कुछ होम रेमेडीज के बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 April 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 5:30 AM GMT)
Aankhon Ke Liye Upay: धूप से आंखें हो गई हैं लाल, तो करें ये 5 उपाय
X

Aankhon Ke Liye Upay (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Redness In Eyes: गर्मियों का मौसम (Summer Season) शुरू होते ही चिलचिलाती धूप (Scorching Sun) ने लोगों की हालत खराब कर दी है। इतनी भीषण गर्मी में बाहर निकलने का सोचकर ही थकावट सी महसूस होने लगती है। तेज धूप का आंखों पर भी काफी असर (Sun Effects On Eyes) पड़ता है। साथ ही धूल और तेज हवा आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाती है। इससे आंखें लाल होना (Red Eyes), आंखों में जलन (Eye Irritation) और खुजली (Itching) होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा न पाया जाए तो यह बढ़ भी सकती हैं। आप कुछ घरेलू उपायों से भी आंखों (Home Remedies For Eyes) से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको आंखों के लिए कुछ घरेलू और असरदार उपाय (Aankhon Ke Liye Upay) बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आंखों की रेडनेस, जलन से निजात पा सकेंगे।

गर्मियों में आंखों के लिए असरदार उपाय (Home Remedies For Eyes In Summer)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- बर्फ से सिकाई (Ice)

अगर तेज धूप में बाहर निकलने से आपकी आंखें लाल (Red Eyes) हो गई हैं तो आप अपनी आईज की बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। बर्फ आंखों को ठंडक पहुंचाएगा और जलन के साथ ही सूजन और लालिमा को भी कम करने में मदद करेगा। बर्फ डार्क सर्कल्स में भी काफी इफेक्टिव है। इसके लिए बस आपको एक रूमाल में एक-दो बर्फ के क्यूब्स डालने हैं और इससे हल्के हाथों से आंखों पर प्रेशर देकर सिकाई करनी है। 5 मिनट तक आंखों को इसी तरह आइस पैक से सेकें। आपको इससे काफी राहत मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- गुलाब जल (Rose Water)

गुलाब जल भी आंखों की समस्या (Eye Problems) से छुटकारा पाने का असरदार घरेलू उपाय है। यह नेचुरल क्लींजर है। साथ ही आंखों की जलन को खत्म करने में बेहद असरदार है। इसमें एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होते हैं, जो आंखों को पॉल्यूशन और डस्ट से बचाते हैं। गर्मी में अगर आपकी आंखों में जलन और रेडनेस है तो आप गुलाब जल (Gulab Jal) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन को गुलाब जल में भिगोकर, आंखों पर रख लें और लेट जाएं। इससे आपको बहुत ज्यादा राहत मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- ठंडा पानी (Cold Water)

केवल पानी भी आंखों में हो रही जलन और रेडनेस को कम करने में असरदार होता है। ठंडे पानी के छींटे मारने से या कोल्ड वॉटर से आंखों को धोने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा और आप रिफ्रेश भी फील करेंगे। इसके अलावा ठंडे पानी में कॉटन के कपड़े को भिगोकर इसे थोड़ी देर के लिए आंखों के ऊपर रखने से भी आराम मिलेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा का आयुर्वेद में काफी महत्व है। यह स्किन से लेकर बाल और आंखों के लिए भी काफी असरदार है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। आंख लाल होने या उनमें जलन होने पर आप एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको 4 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा कप पानी और बर्फ डालकर ब्लेंड कर लेना है। फिर इस मिश्रण में कॉटन भिगोकर, थोड़ी देर आंखों के ऊपर रखें। इससे काफी जल्दी आराम मिल जाएगा। यह नुस्खा लाल आंखें, चुभन, जलन आदि को ठीक कर सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- खीरा (Cucumber)

गर्मियों में खीरा भी आंखों की जलन और सूजन को कम करने में उपयोगी है। क्योंकि खीरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आंखों की रेडनेस, दर्द और सूजन जल्द ही दूर हो सकती है। खीरे को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें और थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने दें। इसके बाद कटे हुए खीरे की एक-एक स्लाइस लें और आंखों पर रखें। 20 से 30 मिनट इसे आंखों पर रहने दें। इसके बाद आपको आराम मिलता नजर आएगा।

नोट- यह जानकारी सामान्य जानकारी के आधार पर बनाई गई है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में इन उपायों का पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story