×

Tulsi Benefits: इन बीमारियों को छूमंतर कर देती है तुलसी, जानें 7 फायदे

Tulsi Leaves Benefits: तुलसी की पत्तियां कई बीमारियों का खात्मा करने और कई रोगों के खतरे को कम करने का काम करती हैं। आइए जानें इसके कुछ लाजवाब फायदों के बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 April 2024 8:45 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 8:45 AM GMT)
Tulsi Benefits: इन बीमारियों का झटपट इलाज करती है तुलसी, जानें 7 गजब के फायदे
X

Tulsi Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Health Benefits of Tulsi: अधिकतर भारतीय घरों में धार्मिक आस्था और मान्यताएं जुड़ी होने के कारण तुलसी (Tulsi) के पौधे की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इसे बहुत पवित्र माना गया है। इसके अलावा आयुर्वेद (Ayurveda) में भी इसका काफी महत्व बताया गया है। लाखों वर्ष से तुलसी का उपयोग इसके औषधीय गुणों के लिए किया जाता है। सेहत के लिए इसका काफी महत्व है। यह कई बीमारियों का खात्मा करने और कई रोगों के खतरे को कम करने का काम करती है। तुलसी का सेवन (Tulsi Ka Sevan) करके आप बुखार, खांसी से लेकर हृदय रोगों का भी इलाज कर सकते हैं। साथ ही इसे श्वसन संबंधी समस्याओं में भी कारगर माना गया है। आइए जानें तुलसी के फायदों (Tulsi Ke Fayde) के बारे में।

तुलसी के फायदे (Tulsi Ke Fayde Hindi Me)

तुलसी की पत्तियों में विटामिन (Vitamin) और खनिज (Mineral) प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल जैसे भी गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को खत्म करने में कारगर साबित होते हैं। ये रहे तुलसी के कुछ गजब के फायदे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- सर्दी-खांसी में फायदेमंद

अगर आप सर्दी या खांसी से पीड़ित हैं तो तुलसी की पत्तियों का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट इसे खाने से आपको सर्दी-खांसी की समस्या से आराम मिलेगा। अस्थमा के मरीजों और सूखी खांसी में तुलसी बहुत लाभकारी होती है।

2- गले से जुड़ी परेशानी होगी खत्म

तुलसी का सेवन करना आपको गले से संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा दिला सकता है। गले में खराश या गला बैठ जाने पर तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। आप तुलसी की चाय भी पी सकते हैं या फिर तुलसी के रस को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर उससे कुल्ला कर सकते हैं। इससे सांस की बदबू की समस्या भी दूर होती है।

3- पाचन तंत्र सुधारने में मददगार

इसके अलावा तुलसी का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इस खाने से पेट में दर्द, जलन, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। अगर आप पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।

4- सिरदर्द से दिलाती है आराम

तुलसी सिरदर्द की समस्या को भी खत्म करने के लिए जानी जाती है। अगर आपको भी अक्सर सिरदर्द रहता है तो तुलसी के तेल (Tulsi Oil) की एक-दो बूंदें नाक में डालने से आराम मिलेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- इम्यूनिटी बनाए मजबूत

तुलसी में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।

6- तनाव में फायेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि दिमाग के लिए भी तुलसी लाजवाब तरीके से काम करती है। अगर आप इसका रोज सेवन करते हैं तो इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है। साथ ही आपकी याददाश्त भी तेज होती है। तुलसी के पत्ते मानसिक समस्याओं में भी कारगर माने जाते हैं। ऐसा कई स्टडी में भी सामने आ चुका है। इन अध्ययनों के मुताबिक, तुलसी की पत्तियों में मौजूद एडेप्टोजन तनाव को कम या कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट दो से तीन तुलसी की पत्ती खाना चाहिए।

7- दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं दूर

तुलसी की पत्तियां आपको बुखार में भी फायदा पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर आप तुलसी की चाय पीते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। जिससे हार्ट संबंधित समस्याएं भी कम हो जाती हैं। इसके अलावा इसे खाने से मलेरिया और बैक्टीरियल संक्रमण आदि के इलाज में फायदा मिलता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story