×

Herbal Tea: दूध की चाय की जगह पिएं ये 5 हर्बल टी, मिलेंगे फायदे ही फायदे

Herbal Tea Ke Fayde In Hindi: मिल्क टी (Milk Tea) की जगह हर्बल चाय (Herbal Tea) का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां जानें कौन सी चाय सुबह पीना अच्छी होता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 18 April 2024 6:03 AM GMT
Herbal Tea: दूध की चाय की जगह पिएं ये 5 हर्बल टी, मिलेंगे फायदे ही फायदे
X

Herbal Tea (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Health Benefits Of Herbal Tea: अधिकतर भारतीय घरों में लोगों के दिन की शुरुआत चाय (Tea) पीने से होती है। गली-गली में आपको चाय के शौकीन (Tea Lovers) मिल जाएंगे। सिरदर्द होने पर चाय, सुस्ती लगे तो चाय, कई लोगों को तो बस बहाना चाहिए चाय पीने का। दूध वाली चाय (Milk Tea) पीने में बहुत स्वादिष्ट होती है। लेकिन सुबह के समय खाली पेट दूध की चाय पीने से गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या तक हो जाती है। हम ऐसा नहीं बोल रहे कि आप चाय पीना ही छोड़ दें, लेकिन दूध वाली चाय की जगह आप अपने दिन की शुरुआत हर्बल टी (Herbal Tea) से कर सकते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे (Herbal Tea Ke Fayde In Hindi) होते हैं।

मिल्क टी (Milk Tea) की जगह हर्बल चाय (Herbal Tea) का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हर्बल टी (Herbal Tea) आपके पाचन को सही रखता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसके अलावा हर्बल टी पीने से वेट लॉस (Weight Loss) में भी मदद मिलती है। यह इम्यून सिस्टम (Immunity) को मजबूत करने और स्ट्रेस कम करने में मददगार साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्बल टी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- ग्रीन टी (Green Tea)

सबसे पहले बात करते हैं ग्रीन टी (Green Tea) की। अगर आप इस चाय से दिन की शुरुआत करेंगे तो आपको फायदे ही फायदे (Green Tea Benefits) मिलेंगे। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह वजन घटाने (Weight Loss) में मदद करती है। पेट की चर्बी कम करने में असरदार है। साथ ही ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- अदरक की चाय (Ginger Tea)

अदरक की चाय भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (Ginger Tea Benefits) मानी जाती है। इससे पाचन सही रहता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसे पीने से पेट दर्द और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी। यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है। ऐसे में आप इस टी को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- ब्लैक टी (Black Tea)

दिन की शुरुआत आप ब्लैक टी से भी कर सकते हैं। ब्लैक टी पीने के कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स (Black Tea Health Benefits) आपको मिलेंगे। यह पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है। इसे वजन को घटाने में भी सहायक माना जाता है। ब्लैक टी में कैफीन होता है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea)

अब बात करते हैं दालचीनी चाय की, जो सुबह पीना बेहद फायदेमंद (Cinnamon Tea Benefits) होता है। दालचीनी में एंटीबैक्टेरियल और एंटीमाइक्रोबायल तत्व होते हैं। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। दालचीनी की चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, वजन घटाने और पीरियड्स में फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से तनाव और चिंता भी कम होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- पुदीना की चाय (Peppermint Tea)

पिपरमेंट टी यानी पुदीना की चाय (Peppermint Tea) भी पीने के एक या दो नहीं बल्कि अनेक फायदे (Pudina Ki Chai Ke Fayde) होते हैं। पुदीना की चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसका सेवन करने से पेट को ठंडक और राहत मिलती है। साथ ही यह डाइजेशन, मतली और उल्टी जैसी समस्याओं में लाभकारी है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों का पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story