×

Dahi Khane Ke Fayde: सेहत के लिए वरदान है दही, रोज खाने से मिलेंगे अनगिनत लाभ

Dahi Khane Ke Fayde: दही को डेली डाइट में शामिल करना आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे खाने के एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत लाभ हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 April 2024 11:30 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 11:30 AM GMT)
Yogurt Benefits: सेहत के लिए वरदान है दही, रोज खाने से मिलेंगे अनगिनत लाभ
X

Yogurt Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Benefits Of Eating Yogurt: गर्मियां शुरू होते ही लोग अपनी डाइट (Summer Diet) में ऐसी चीजों को शामिल करना शुरू कर देते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं (Digestive Problems) न होने दें। इनमें से एक है दही। गर्मी के मौसम में दही (Curd) का खूब इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं तो कई इसका शरबत और अन्य तरह की ड्रिंक बनाकर पीते हैं। दही, जिसे इंग्लिश में Yogurt और Curd भी कहते हैं, पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है, जिसका सेवन करने से एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं अपने आहार में दही को क्यों शामिल (Why Should You Add Yogurt In Your Daily Diet) करना चाहिए।

दही खाने के फायदे (Yogurt Benefits In Hindi)

दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट (Dairy Products) है, जो प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, बी6 और बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें इन फायदों (Benefits Of Eating Curd) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- पाचन में करता है सुधार

दही पाचन तंत्र में सुधार कर उसे मजबूत बनाता है और पेट संबंधित कई परेशानियों से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप डेली डाइट में सीमित मात्रा में इसे खाते हैं तो पाचन को सुधारने में बहुत फायदा मिलेगा। दही में जीवित माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं, जो पेट के एसिड स्तर में संतुलन बनाए रखने में सहायता करते हैं। साथ ही इससे पेट बिल्कुल ठंडा रहता है और आपको गैस, एसिडिटी और जलन जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।

2- दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है, ऐसे में यह दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दांतों और बोन्स को मजबूत बनाने का काम करता है। साथ ही यह गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस रोग के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल कर सकते हैं।

3- डायबिटीज के खतरे को करता है कम

यह मधुमेह यानी डायबिटीज (Diabetes) के खतरे को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित रूप से दही खाने से टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का खतरा कम हो सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से इंसुलिन प्रतिरोध को भी कम किया जा सकता है। हां लेकिन, इसके लिए सादे दही का सेवन करें। न कि दही में चीनी मिलाकर खाएं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- बढ़ाता है इम्यूनिटी

गर्मियों के दिनों में इम्यूनिटी (Immunity) का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है, नहीं तो आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को रोगों और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में दही बेहद फायदेमंद है। यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

5- वजन घटाने में सहायक

क्या आपको पता है कि दही आपको वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। जी हां, डाइट में आप दही को शामिल करके वेट लॉस (Weight Loss) कर सकते हैं। दरअसल, दही का सेवन करने से कोर्टिसोल के उत्पादन में कमी आती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आपको देर तक भूख नहीं लगती। ये कैलोरी की मात्रा को कम करके पेट को भी स्लिम रखने में सहायता करता है।

ये भी हैं फायदे

इसके अलावा ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर संतुलित, हार्ट को स्वस्थ (Heart Health) रखने में भी दही फायदेमंद साबित होता है। मुंह में छाले होने जाने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। स्किन को हेल्दी रखने में भी दही मददगार माना जाता है। बालों की अच्छी हेल्थ के लिए भी आप इसे खा सकते हैं।

नोट- ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story