×

Summer Drinks For High BP: हाई बीपी की समस्या हो जाएगी छुमंतर, पिएं ये 5 जादुई ड्रिंक्स

Best Summer Drinks: हाई बीपी के मरीजों को गर्मियों में काफी परेशानी होती है, ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। ये ड्रिंक्स बीपी कंट्रोल करने में मददगार हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 19 April 2024 3:00 AM GMT (Updated on: 19 April 2024 3:00 AM GMT)
Summer Drinks for High BP: हाई बीपी की समस्या हो जाएगी छुमंतर, पिएं ये 5 जादुई ड्रिंक्स
X

Summer Drinks for High BP (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

High Blood Pressure Diet: इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या काफी आम हो गई है। इसकी एक वजह बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान भी है। आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति आपको बीपी की समस्या से परेशान मिलेगा। उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहा जाता है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के अलावा यह समस्या तनाव, नमक के अधिक सेवन, नशीली दवाओं के सेवन, शराब और स्मोकिंग की वजह से भी शरीर में पनप सकती है। कुछ लोगों को हाई बीपी (High BP) की प्रॉब्लम जेनेटिक या फिर किसी बीमारी की वजह से भी होती है। हाई बीपी के मरीजों (High BP Patients) को गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होती है, ऐसे में इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर (High BP)?

उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन (Hypertension) तब होता है, जब आपकी धमनी की दीवारों पर रक्त का दबाव लगातार बहुत ज्यादा होता है। मेडिकल मापदंडों (Medical Parameters) के मुताबिक, किसी भी सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। जब रक्तचाप 140/90 या इसके पार पहुंच जाता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। वहीं, अगर रक्तचाप बहुत लंबे अंतराल तक ज्यादा रहता है तो इससे हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हाई बीपी के कारण आंखें भी प्रभावित होती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हाई बीपी के लक्षण (High Blood Pressure Symptoms)

1- सिरदर्द

2- धड़कनें तेज होना

3- घबराहट

4- सांस लेने में मुश्किल

5- छाती में दर्द

6- चक्कर आना

7- नाक से ब्लड आना

8- पेशाब में खून आना

9- दृष्टि में परिवर्तन

10- कमजोरी और थकान महसूस करना

11- हर समय हाइपर रहना

हाई ब्लड प्रेशर के लिए ड्रिंक्स (Healthy Summer Drinks For High BP Patients)

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों (Hypertension Patients) को अपने खानपान का बहुत अधिक ध्यान देना होता है। ब्लड प्रेशर का लेवल नियंत्रित में रह सके, इसके लिए सही आहार का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर गर्मियों के मौसम में आप भी अक्सर हाई बीपी की परेशानी का सामना करते हैं तो आपके लिए ये ड्रिंक्स काफी फायदेमंद साबित होंगी।ॉ

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी के हेल्थ बेनिफिट्स किसी से छिपे नहीं हैं। गर्मियों के मौसम में यह एक परफेक्ट ड्रिंक (Summer Drink) माना जाता है। विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल में रखने का काम करता है। इसके अलावा यह नसों को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)

हाई बीपी के पेशेंट के लिए चुकंदर का जूस भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। कुछ शोधों में पता चला है कि यह रक्त प्रवाह में सुधार करने और रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। ऐसे में इस जूस को भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- अनार का जूस (Pomegranate Juice)

सेहत के लिए अनार का जूस काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह हाई बीपी की समस्या का रामबाण इलाज है। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- छाछ (Buttermilk)

गर्मियों में छाछ एक बेस्ट देसी ड्रिंक है। इसके काफी सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। यह शरीर और पेट को ठंडा रखती है। कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर छाछ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह वजन घटाने में भी सहायक है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- बनाना शेक (Banana Shake)

गर्मियों के मौसम में शेक पीना लोगों को काफी पसंद होता है। अगर आप बीपी के मरीज हैं तो आप स्किम्ड मिल्क से बना बनाना शेक पी सकते हैं। दरअसल, स्किम्ड मिल्क में फैट नहीं होता है। इसलिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है। यह ड्रिंक स्वादिष्ट होती है और ब्लड प्रेशर कम करने में भी काफी लाभदायक हो सकती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों का पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story