×

NCB और ATS की बड़ी सफलता, गुजरात से 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार

NCB-ATS Action in Gujarat: गुजरात के अंतर्राष्ट्रीय समुद्री बॉर्डर लाइन के पास लगभग 80 किलो ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स की कीमत लगभग 602 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Aniket Gupta
Published on: 28 April 2024 11:59 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 12:16 PM GMT)
NCB और ATS की बड़ी सफलता, गुजरात से 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
X

NCB-ATS Action in Gujarat: एनसीबी और एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, इंडियन कोस्ट गॉर्ड ने गुजरात तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री बॉर्डर लाइन के पास लगभग 80 किलो ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर इस सफलता को अंजाम दिया। बता दें, खुफिया इनपुट के आधार पर बीते कई दिनों से लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी को किया गया गिरफ्तार


इंडियन कोस्ट गॉर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया, "गुजरात एटीएस और एनसीबी की ओर से समुद्र में रात भर किए गए ऑपरेशन में वेस्ट अरेबियन सी में पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है, जिसमें 14 पाकिस्तानी क्रू मेंबर सवार थे। उनके पास से 80 किलो ड्रग्स पकड़ा गया, जिसकी कीमत लगभग 602 करोड़ रुपये बताई जा रही है।"

फरवरी में जब्त की गई थी सबसे बड़ी खेप

इसी साल फरवरी महीने में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला कर गुजरात समुद्री तट के पास ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप जब्त की थी। फरवरी में 3 हजार 132 किलो ड्रग्स जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक की थी। नौसेना ने उस कार्रवाई में पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया था।

मार्च में भी हुई थी जब्ती

12 मार्च NCB ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन में ड्रग्स के 60 पैकेट ले जा रही एक नाव को जब्त किया था। साथ ही जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी लोगों को भी गिरफ्तार किया था। भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गुजरात एटीएस ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया था।

हिंद महासागर में एनसीबी और नौसेना संयुक्त ऑपरेशन

पिछले दो सालों में भारतीय नौसेना ने नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर हिंद महासागर में तीन बड़े ऑपरेशन किए हैं। फरवरी 2022 में गुजरात तट के पास एक जहाज जब्त किया गया था, जिसमें 2 क्विंटल से अधिक मेथामफेटामाइन बरामद किया गया था।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story