×

Varun Dhawan और Tiger Shroff नजर आएंगे Karan Johar की इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में

Varun Dhawan Tiger Shroff Film: करण जौहर की अपकमिंग एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ एक साथ आएंगे नजर, चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 April 2024 11:29 AM GMT
Varun Dhawan Tiger Shroff Upcoming Film
X

Varun Dhawan Tiger Shroff Upcoming Film

Varun Dhawan Tiger Shroff Upcoming Film: बॉलीवुड के दो स्टार वरूण धवन (Varun Dhawan) व टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक साथ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। इसको लेकर खबरें पिछले साल मई से ही आ रही थी। लेकिन अब जाकर इन खबरों पर ब्रेक लग गया है क्योकि एक साल बाद टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व वरूण धवन (Varun Dhawan) की एक्शन कॉमेडी फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। बता दे कि करण जौहर जल्द ही वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर अनॉउंसमेंट कर सकते हैं। करण जौहर (Karan Johar) के वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ दोनों ही स्टूडेंट रह चुके हैं। इससे पहले वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आ चुके हैं। लेकिन पहली बार ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। चलिए जानते हैं वरूण व टाइगर की फिल्म के बारे में

वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ करेंगे साथ में फिल्म (Varun Dhawan & Tiger Shroff Film Together)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरूण धवन (Varun Dhwan) व टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) करण जौहर द्वारा निर्मित एक्शन कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। बता दे कि इस फिल्म के जरिए वरूण धवन एब बार फिर से अपनी फिल्म जुगजुग जीयो के निर्देशक राज मेहता के साथ कार्य कर सकते हैं। क्योकि करण जौहर ये फिल्म राज मेहता के सहयोग के साथ बनाएंगे।

कब शुरू होगी वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ की फिल्म की शूटिंग (Varun Tiger Film Shooting Start Date)-

वरूण धवन व टाइगर श्रॉफ की एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग अगले साल यानि 2025 में शुरू होगी। इस फिल्म का अभी तक टाइटल भी डिसाइड नहीं किया गया है। इस फिल्म की पटकथा सुमित रॉय व अनुराग कश्यप द्वारा तैयार किया जाएगा।

वरूण धवन अपकमिंग फिल्म (Varun Dhawan Upcoming Movie)-

वरूण धवन इस समय बेबी जॉन फिल्म में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा वरूण अपने दोस्त शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग शुरू कर देंगे। जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर होंगी। इसके अलावा वरूण धवन डेविड धवन की फिल्म में कार्य करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं ्अनीस बज्मी के साथ नो एंट्री में भी नजर आएंगे। इसके अलावा समंथा रूथ प्रभु के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।

टाइगर श्रॉफ अपकमिंग फिल्म (Tiger Shroff Upcoming Movie)-

टाइगर ही हालहि में अक्षय कुमार के साथ फिल्म Bade Miyan Chote Miyan रिलीज हुई हैं। इसके अलावा रेम्बो और हीरो नंबर 1 जोकि अभी बंद हैं। और उनकी फिल्म बागी 4 ही हैं, जोकि अभी पक्की है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story