×

Salman Khan Firing Case: सलमान खान केस में बड़ा अपडेट दो से ज्यादा थे आरोपी

Salman Khan Firing Case Update: सलमान खान फायरिंग केस में ताजा अपटेड सामने आया है, खबरों कि माने तो दो नहीं दो से ज्यादा थे शूटर, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 April 2024 5:02 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 1:15 PM GMT)
Salman Khan Firing Case
X

Salman Khan Firing Case

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर के ऊपर रविवार सुबह गोलियाँ चलाने वाले दोनों शूटरों को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार 15 अप्रैल की देर रात को गुजरात के भूज से गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपियों को गुजरात से दिल्ली एयरपोर्ट के बाद मुंबई लाया जाएगा। जिसके बाद आरोपियों को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहाँ पर आरोपियों से पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही खबरों कि माने तो सलमान खान फायरिंग केस मामले में आरोपियों की संख्या दो से ज्यादा थी।

सलमान खान फायरिंग केस अपडेट दो से ज्यादा थे आरोपी-

खबरो कि माने तो सलमान खान (Salman Khan) के घर ऊपर गोली चलाने की साजिश महीनों पहले से चल रही थी। पुलिस द्वारा जब आरोपियों के बारे में जाँच-पड़ताल की गई, तब पता चला की दोनो आरोपी पनवेल में एक महीने पहले ही किराए पर रहते थे। वहाँ पर दोनो आरोपियों के साथ उनका एक और दोस्त भी रहता था। जिसके बारे में पुलिस खोजबीन कर रही है। तो वहीं इस हमले की साजिश ये लोग महीनों पहले से ही कर रहे थे। इसके साथ ही ईंद के अवसर पर जब सलमान खान अपनी बालकनी में फैंस का अभिवादन करने आए थे। उस समय भी आरोपी वहाँ पर मौजूद थे।

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार-

सलमान खान (Salman Khan) के घर के ऊपर रविवार की सुबह फायरिंग करने वाले शूटरों की गिरफ्तारी 16 अप्रैल को रात दो बजे गुजरात के भुज में हो गई है। दोनो को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसेक बाद सुबह उन्हें मुंबई लाया, जाएगा व कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताया गया है। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए एक दर्जन से ज्यादा की टीमें बनाईं। कुछ टीमें छापेमारी के लिए बिहार, राजस्थान व दिल्ली गईं थीं। तो वहीं, गुजरात पुलिस से भी इन आरोपियों की खोज के लिए कहा गया था। और काफी खोज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकी।

आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की साहब गुप्ता, जो हरियाणा के गुरूग्राम व 21 साल के सागर श्रीजोगेंद्र पाल, जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के रहने वाला है। इन्होंने बताया कि जो बंदूक घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से मंगलवार 16 अप्रैल की रात दो बजे हुई है। सुबह दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया जाएगा।

प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद-

मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी महीनेभर पहले मुंबई आए थे और यहाँ उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए पर कमरा लिया था। जिसके बाद दोनों ने रेकी की व उसके बाद मामले को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़कर भाग गए थे। जब उसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि जिस शक्स के नाम पर वो रजिस्टर्ड थी, उसने हाल ही में किसी दूसरे को ये मोटरसाइकिल बेच दी थी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story