×

Padma Vibhushan 2024: मेगास्टार चिरंजीवी व वैजयंतीमाला बाली को किया गया पद्य विभूषण से सम्मानित

Padma Vibhushan 2024 List: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी व वैजयंतीमाला बाली को सम्मानित किया गया पद्य विभूषण अवार्ड से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2024 2:10 PM GMT (Updated on: 9 May 2024 2:17 PM GMT)
Padma Vibhushan 2024
X

Padma Vibhushan 2024

Padma Vibhushan 2024 Chiranjeevi and Vyjayantimala Bali : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में देश का सम्मानित अवॉर्ड Padma Vibhushan से साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी व वेटरन एक्टर वैजयंतीमाला को सम्मानित किया। ये दोनों ही स्टार अपने-अपने समय में अपने बेहतरीन अदाकारी की वजह से जाने जाते हैं। मेगास्टार चीरंजीवी तो अभी भी साउथ की फिल्मों में कार्य करते हुए नजर आते हैं। और उनकी फिल्मों का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आते ही छा जाती है। तो वहीं वैजयंतीमाला भी अपने समय की सबसे खूबसूरत व बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इनकी फिल्में आज भी दर्शकों द्वारा पसंद की जाती हैं। और देखी जाती हैं। इनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों के जुबान पर सुनने को मिल जाएंगे। इन चीरंजीवी व वैजयंतीमाला को कला के क्षेत्र में इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। चलिए एक नजर डालते हैं, इस साल Padma Vibhushan 2024 विजेताओं की लिस्ट पर

पद्य विभूषण विजेता 2024 (Padma Vibhushan 2024 Winner List)-

1 श्रीमती विजया माला बाली कला तमिलनाडु

2 श्री कोनिदेला चिरंजीवी कला आंध्र प्रदेश

3 श्री एम. वेंकैया नायडू सार्वजनिक कार्य आंध्र प्रदेश

4 श्री बंधेश्वर पाठक सामाजिक कार्य बिहार

5 श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम कला तमिलनाडु

श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम को भी किया गया सम्मानित-

कोनिदेला चिरंजीवी व वैजयंतीमाला जी के अलावा कला के क्षेत्र में श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम को भी सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारो की घोषणा साल के शुरूआत में ही कर दी गई थी। लेकिन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा सम्मानित किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story