×

Kannappa Movie Story: भगवान शिव के अन्नय भक्त कन्नपा के जीवन पर आधारित है, फिल्म की कहानी

Kannappa Movie Story: अक्षय कुमार व प्रभास भगवान शिव के अन्नय भक्त कन्नपा के जीवन पर आधारित फिल्म Kannappa में एक साथ अभिनय करते हुए आएंगे नजर.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 April 2024 12:30 PM GMT (Updated on: 16 April 2024 4:59 PM GMT)
Kannappa Movie Story In Hindi
X

Kannappa Movie Story 

Kannappa Movie Story: कन्नपा एक पैन इंडिया फिल्म है। जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ ही साथ साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी नजर आने वाले हैं। कन्नपा फिल्म की शूटिंग आज से अक्षय कुमार ने शुरू कर दी है। इसके बारे में खुद मेकर्स ने जानकारी दी है। फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि-"हम विष्णु मांचू की महान रचना "𝐊𝐚𝐧𝐧𝐚𝐩𝐩𝐚" के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को शामिल करके रोमांचित हैं। अक्षय कुमार के हमारे साथ जुड़ने से, हमारा प्रोडक्शन भव्यता और उत्साह की अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचने का वादा करता है। अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव के लिए बने रहें!" ये इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, चलिए जानते है फिल्म कन्नपा (Kannappa Movie Story In Hindi) की स्टोरी के बारे में

अक्षय कुमार प्रभास की फिल्म कन्नपा की स्टोरी क्या है? (Kannappa Movie Story In Hindi)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म कन्नपा की कहानी तेलुगु लोककथाओं में एक प्रसिद्ध भक्त यानि भगवान कन्नपा पर आधारित है। जोकि भगवान शिव के अन्नय भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।

भगवान कन्नपा कौन है? (Who is Lord Kannappa?)-

कन्नपा भगवान शिव के अन्नय भक्त थे और ये श्रीकालहस्तीश्र्वर मंदिर से निकटता से जुड़े हुए हैं। वह एक शिकारी थे जिन्होंने श्रीकालहस्ती मंदिर के प्रमुख देवता श्रीकालहस्तीश्र्वर लिंग को चढ़ाने के लिए अपनी आँखे फोड़ ली थीं। उन्हें 63 नयनारों या पवित्र शैव संतों में से एक माना जाता है।

जब अर्जुन पाशुपतास्त्र के लिए भगवान शिव का ध्यान कर रहे थे, तो उनकी परीक्षा लेने के लिए भगवान शिव ने एक पशु शिकारी के रूप में उस जंगल में प्रवेश किया। जिसके बाद भगवान शिव और अर्जुन के दो बाणों के कारण मूक नामक राक्षस की मृत्यु हो जाती है। उसके बाद भगवान शंकर व अर्जुन के बीच युद्ध शुरू हो जाता है। अंत में अर्जुन के युद्ध से प्रसन्न होकर भगवान शंकर उन्हें एक पाशुपतास्त्र देते हैं। लोककथा के अनुसार, इसके साथ ही भगवान शिव अर्जुन को अगले जन्म में अपने सबसे बड़े भक्त के रूप में जन्म लेने का भी आशीर्वाद देते हैं। इसलिए कलियुग में कन्नपा नयनार (Lord Kannappa) एक भक्त के रूप में जन्म लेते हैं और अंत में मुक्ति को प्राप्त होते हैं।

कन्नप्पा फिल्म कास्ट (Cast Of Kannappa Movie)-

फिल्म कन्नपा में अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, शिव राजकुमार, मधु, सरथकुमार, प्रभु देवा, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा भी नजर आएंगे।

कन्नप्पा रिलीज डेट (Kannappa Movie Release Date)-

कन्नप्पा मूवी (Kannappa Movie Kab Aayegi) इस साल यानि 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अभी तक फिल्म के रिलीज डेट को लेकर किसी प्रकार का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story