×

Pushpa 2 Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का पहला गाना हुआ ऑउट

Pushpa Pushpa Song Out: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के पहले गाने का प्रोमो हुआ ऑउट, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shikha Tiwari
Published on: 24 April 2024 12:11 PM GMT (Updated on: 1 May 2024 11:35 AM GMT)
Pushpa 2 First Song Promo Out
X

Pushpa 2 First Song

Pushpa 2 First Song: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म Pushpa 2: The Rule इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई सारे रिकॉर्ड बना लिए हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक बार फिर से Pushpa 2 में पुष्पाराज बनकर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। Pushpa 2 का टीजर रिलीज होते ही Youtube पर इस कदर ट्रेंड करने लगा कि कई सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए और आज भी दर्शक फिल्म के टीजर को उतने ही उत्साह से देखते हैं। तो वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) व रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म Pushpa 2 के पहले गाने का टीजर हुआ रिलीज

पुष्पा 2: द रूल के गाने का प्रोमो हुआ रिलीज (Pushpa 2: The Rule Song)-

आज मेकर्स पुष्पा 2 द रूल (Pushpa Pushpa Song) के पहले गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। पुष्पा 2 के गाने में अल्लू अर्जुन के लुक को और बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पुष्पा 2 के पहले गाने का टाइटल Pushpa Pushpa रखा गया हैं।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) की पैन इंडिया फिल्म Pushpa 2: The Rule का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज करते ही Youtube पर तहलका मचा दिया। Pushpa 2 के टीजर को यूट्यूब पर दो हफ्तों में ही 114M (11.4 करोड़) यूजर्स ने देखा है।

यहीं नहीं Pushpa 2 : The Rule का Teaser आज भी फैंस रिपीट मोड पर देख रहे हैं। अल्लू अर्जुन का लुक इस बार एकदम से ही बदल गया है। साड़ी व पैरो में घूँघरू पहने हुए अल्लू अर्जुन जिस तरह से दुश्मनों की पिटाई करते हुए नजर आए उसे देखने के बाद हर किसी का मन उत्साह से भर गया। तो वहीं, अब Pushpa 2 के मेकर्स अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंधाना के फैंस को एक और सरप्राइज देने का विचार बना रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2: The Rule) अगस्त के महीने में रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी समय हैं। और इसलिए अभी मेकर्स फिल्म का ट्रेलर भी नहीं रिलीज करने जा रहे हैं। लेकिन मेकर्स Pushpa 2: The Rule के लिए दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए मई के महीने में कुछ बड़ा लाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म पुष्पा 2 के पहले गाने का आज(Pushpa Pushpa Song) मेकर्स ने प्रोमो किया रिलीज

पुष्पा 2 का पहला गाना कब होगा रिलीज (Pushpa 2: The Rule First Song Pushpa Pushpa)-

रिपोर्ट्स कि माने तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) व रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा द रूल का पहला गाना (Pushpa Pushpa Song) मई के पहले हफ्ते में रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। अभी तो अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa के ही गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करते हैं। तो सोचिए Pushpa 2: The Rule का पहला गाना (Pushpa Pushpa Song) कितना धमाल मचाने वाला है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story