×

MP Board Class 5th Result 2024: एमपी बोर्ड के 5 वीं व 8 वीं के नतीजे जारी

MP Board Class 5th Result 2024: एमपी बोर्ड ने क्लॉस 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। छात्र आरएसकेएमपी (RSKMP) की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 23 April 2024 10:39 AM GMT (Updated on: 23 April 2024 10:59 AM GMT)
MP Board Class 5th Result 2024
X

MP Board Class 5th Result 2024 (Pic:Social Media)

MP Board 10th, 12th Result 2024: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज यानी 23 अप्रैल को एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं के नतीजें जारी कर दिया है। छात्र आरएसकेएमपी (RSKMP) की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे डिटेल दर्ज करने होंगे। आपको बता दें, इस वर्ष राज्य में लगभग 24 लाख छात्रों नें परीक्षा में भाग लिया है। जिनमें कक्षा 5 में 12 लाख से अधिक और कक्षा 8 की परीक्षा में और 11 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।

इतने लाख छात्र परीक्षा में हुए शामिल

एमपी बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, और कक्षा 8 की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक संपन्न हुई थी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा जारी ऑकड़ों के मुताबिक कक्षा 8 में 5,54,227 लाख छात्राओं ने एग्जाम में भाग लिया जबकि 4,96,384 छात्राओं ने परीक्षा पास किया। वहीं छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 89.56% है। कक्षा पांच में कुल 5,98,176 लाख लड़कियां शामिल हुई थी और 5,52,802 बच्चियां पास हुई। जबकि 92.41 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में पास हुई।

MP Board Class 8th Result 2024: कक्षा 8 में बेहतर प्रदर्शन करने वाल 10 जिले

  1. नरसिंहपुर: 98.35%
  2. अलीराजपुर: 96.62%
  3. झाबुआ: 96.42%
  4. सीहोर: 96.10%
  5. अनुपपुर: 95.95%
  6. बड़वानी: 95.11%
  7. डिंडोरी: 94.79%
  8. मंडला: 94.74%
  9. छिंदवाड़ा: 94.69%
  10. बुरहानपुर: 93.22%

MP Board Class 5th Result 2024: कक्षा 5 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 जिले

  1. नरसिंहपुर-98.72%
  2. डिंडौरी- 98.58%
  3. मंडला: 98.31%
  4. अनुपपुर: 97.97%
  5. अलीराजपुर: 97.72%
  6. छिंदवाड़ा: 97.71%
  7. सीहोर: 97.56%
  8. झाबुआ: 97.45%
  9. शहडोल: 96.35%
  10. बुरहानपुर: 95.67%
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story