×

Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी धड़ाम, कीमती आभूषण लेने का आज सबसे अच्छा दिन

Gold Silver Price Today: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Viren Singh
Published on: 24 April 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 24 April 2024 2:45 AM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश में 24 अप्रैल को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। काफी दिनों से जारी तेजी के बाद लोगों को सोना चांदी के भाव से बुधवार को तगड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बुधवार को सोना जहां 1500 रुपए से अधिक टूटा है तो वहीं चांदी 2000 हजार रुपए से अधिक की गिरावट आई है। बीते कई दिनों में आई गिरावट से बुधवार को कीमती आभूषण हुई गिरावट सबसे बड़ी गिरावट है। इससे लोगों को तगड़ी राहत मिली है। ऐसे में अगर आप बाजार सोना और चांदी को लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसको आज भी पूरा कर लीजिए,क्योंकि दोनों कीमती आभूषण भाव जबरदस्त टूटे हैं।

आज सोना इतना टूटा

लखनऊ बुलियन मार्केट में बुधवार को सोने के दाम जोरदार गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 1530 रुपये कम होकर 72,130 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 14,00 रुपये टूटकर 66,300 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 550 रुपए सस्ता होकर 73,840 रुपए 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 510 रुपए कम होकर 67,700 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 2 हजार रुपये टूटी

लखनऊ में बुधवार को चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। चांदी शहर में 2500 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 83000 रुपये किलो पर आ गई है। इसले पहले मंगलवार को चांदी 1000 रुपए टूटी थी और यह 85,500 रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,300 (22 कैरट)

72,130 (24 कैरट)

आगरा

66,300 (22 कैरट)

72,130 (24 कैरट)

नोएडा

66,300 (22 कैरट)

72,130 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,300 (22 कैरट)

72,130 (24 कैरट)

वाराणसी

67,700 (22 कैरट)

73,840 24 कैरट)

मथुरा

66,300 (22 कैरट)

73,840 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story