×

Gold Silver Price Today: यूपी में आज इस भाव पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का रेट, चेक करें नए रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 19 April 2024 1:47 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी में 19 अप्रैल को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बीते कई दिनों की तेजी के बाद प्रदेश में शुक्रवार को लोगों को कीमती आभूषण के भाव से लोगों को फौरी राहत मिली है। सोना जहां 300 रुपए से अधिक सस्ता हुआ तो वहीं आज चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि दाम कम होने के बाद सोना 74 हजार के पार ट्रेंड कर रहा है, जो आम आदमी से दूर है।

जानिए क्यों महंगा हो रहा सोना और चांदी

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के चलते भारत की बुलियन मार्केट में कीमती आभूषण के दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। निवेशक सेफ निवेश की तालाश सोना-चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे इसमें तेजी आई है। हालांकि प्रदेश में शुक्रवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। यह गिरावट पूरे शहरों में आई है। इसके बाद लखनऊ बुलियन मार्केट में 24 कैरट सोना 330 रुपये कम होकर 73,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये टूटा है। यह 67,800 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार रहा है। इससे पहले शुक्रवार को इसके भाव स्थिर थे। 24 कैरेट सोना 74,280 रुपए 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 68,100 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी हुई 86 हजारी

लखनऊ में शुक्रवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद शहर में चांदी 86,500 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले गुरुवार को चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई थी और यह 86,500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

आगरा

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

नोएडा

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

वाराणसी

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

मथुरा

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story