×

Tata Motors: अब मेड इन इंडिया होंगी ब्रिटिश लक्जरी वाहन कंपनी जगुआर लैंड रोवर की कारें

Tata Motors: वहीं अब इन विदेशी कारों में जल्द ही मेड इन इंडिया का टैग नजर आने वाला है

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 23 April 2024 8:30 AM GMT (Updated on: 23 April 2024 8:30 AM GMT)
Tata Motors : ( Social Media Photo)
X

Tata Motors : ( Social Media Photo) 

Tata Motors : ब्रिटेन की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर की कारों को इनकी शाही खूबियों के चलते पूरे देश में लोकप्रियता हासिल है। वहीं अब इन विदेशी कारों में जल्द ही मेड इन इंडिया का टैग नजर आने वाला है। टाटा कंपनी इन कारों का निर्माण अब भारत में करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स लग्जरी कारों के निर्माण के लिए तमिलनाडु में एक नया प्लांट खोलने जा रही है। इस प्लांट में जैगुआर लैंड रोवर की कारों का निर्माण में किया जा सकता है। ये भी जानकारी मिली है कि इस प्लांट को खास तौर से इलेक्ट्रिक वाहनों की मेन्यूफेक्चरिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इस योजना को भारत में लाने के साथ टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। भारत की धरती पर पहली बार 2009 में जैगुआर लैंड रोवर ने कदम रखा था। तब से ही इस देश में जैगुआर लैंड रोवर की गाड़ियों की जमकर डिमांड की जाती है। यही वजह है कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 81 फीसदी की बढ़त के साथ इन कारों की बिक्री ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ। जबकि 2024 में भी जैगुआर लैंड रोवर की कारों की भारतीय कार बाजार में 4,436 यूनिट्स कारों की बिक्री हुई। आइए इस बारे में जानते हैं विस्तार से

Tata मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर की ये है योजना

जगुआर लैंड रोवर कार के भारत में निर्माण किए जाने की योजना के साथ टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर के बीच साझेदारी इस नए प्लांट के स्थापित होने के बाद और भी ज्यादा प्रगाढ़ होने जा रही है। दोनों कंपनियां साथ में एमओयू पर हस्ताक्षर कर इस और अपना कदम बढ़ा चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स 1 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ ये नया प्लांट को स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस बात की पूर्व घोषणा टाटा मोटर्स ने इस वर्ष मार्च महीने में ही कर दी थी। दोनों कंपनियों के बीच ये साझेदारी EV सेगमेंट में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए की गई है। जिसमें वाहनों को जगुआर लैंड रोवर के इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर निर्मित किया जाएगा। टाटा मोटर्स अपनी लॉन्च होने वाली बॉर्न-इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर निर्मित पहला मॉडल इस साल 2024 के आखिर में मार्केट में आ सकता है। कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि टाटा कंपनी नए प्लांट में और किन कारों की मैन्युफैक्चरिंग करने जा रही है।


जगुआर लैंड रोवर EMA प्लेटफॉर्म फीचर्स

टाटा द्वारा भारत में साझा अनुबंध के तहत जगुआर लैंड रोवर के EMA प्लेटफॉर्म पर वाहनों को निर्मित किए जाने की योजना के तहत जेएलआर के EMA प्लेटफॉर्म की खूबियों की बात करें तो जेएलआर के मुताबिक, कई नई खूबियों से लैस जेएलआर की इन कारों में अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। साथ ही मार्केट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, एक्सटेंसिव क्लाउड कनेक्टिविटी एवं दूसरी कारों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा।जगुआर लैंड रोवर के EMA प्लेटफार्म पर बेस्ड वाहन नेक्स्ट जेनेरेशन डिस्कवरी स्पोर्ट, वेलर, इवोक के तौर पर भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं।


Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story