×

Amavasya Ke Totke: अमावस्या के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगा भाग्य

Amavasya 2024 Ke Totke: हम आपको यहां एक टोटका बताने वाले हैं, यदि आप अपना भाग्य बदलना चाहते हैं तो अमावस के दिन इस टोटके को जरूर करें।

Shivani Tiwari
Published on: 9 May 2024 8:01 AM GMT
Amavasya 2024 Ke Totke
X

Amavasya 2024 Ke Totke (Photo- Social Media)

Amavasya 2024 Ke Totke: आने वाली 8 मई को वैशाख अमावस्या है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि इस दिन कोई भी व्यक्ति नहा धोकर, पूजा पाठ कर, दान पुण्य का काम करता है तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ मिलता है। भगवान विष्णु की उस व्यक्ति पर विशेष कृपा होती है। वैशाख महीने की अमावस्या तिथि को बहुत खास माना जाता है, ऐसे में इस दिन यदि आपने एक खास तरह का टोटका कर लिया तो आपका पूरा भाग्य बदल सकता है। जी हां! हम आपको यहां एक टोटका बताने वाले हैं, यदि आप अपना भाग्य बदलना चाहते हैं तो अमावस के दिन इस टोटके को जरूर करें।

अमावस्या के दिन करें ये चमत्कारी टोटका (Amavasya Ke Din Kare Ye Totka)

8 मई को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी, इस दिन को बहुत ही खास माना गया है और यदि इस दिन आपने हमारे द्वारा बताया जाने वाल एक टोटका कर लिया तो आपकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जायेगी, जी हां! हम आपको बहुत ही पॉवरफुल टोटका बताने वाले हैं, जिसे आपको 8 मई यानी कि अमावस्या के दिन जरूर करना चाहिए।


हर किसी के बड़े-बड़े सपने होते हैं, जिसमें से कुछ लोगों के सपने पूरे होते हैं और कुछ लोग पूरी जिंदगी स्ट्रगल करने में गुजार देते हैं। यदि आप अपने सपनों को जल्द पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अमावस्या के दिन एक उपाय करना होगा। आपको सबसे पहले एक सफेद कागज में अपने सभी सपनों को लिखना है, जिसे आप पूरा करना चाहते हैं। लिखना कैसे है इसके बारे में बताएं तो सबसे पहले आपको डियरेस्ट यूनिवर्स लिखना है, उसके बाद आपको अपने 5 सपनों के बारे में लिखना है, आपको जो भी चाहिए, बंगला, घर गाड़ी, शादी, पैसे, नौकरी, जो कुछ भी, उन 5 सपनों को इस पेपर में लिखना है और अंत में थैंक्यू लिख देना है, हालांकि ध्यान रहे कि ये सब आपको रेड पेन से ही लिखना है। लिखने के बाद कागज को फोल्ड करना है और उसे जला देना है। इस रेमेडी को करने का सबसे अच्छा समय अमावस्या वाले दिन रात को 8 बजे से लेकर 12 बजे तक का है। इस रेमेडी को करने के बाद आपको अपने जीवन में जो ड्रास्टिक चेंज दिखेगा, उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story