×

Sultanpur News: पांच सालों में घटी मेनका गांधी की संपत्ति, नहीं है कोई कार

Sultanpur News: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने आज अपना नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

Taaquweem Fatma
Published on: 1 May 2024 12:30 PM GMT
Sultanpur News
X

मेनका गांधी। (Pic: Social Media)

Sultanpur News: भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार मेनका संजय गांधी ने आज सुल्तानपुर से नांमाकन दाखिल कर दिया। भाजपा ने उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है।मेनका ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में मेनका गांधी ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। इस बार 2019 में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक मेनका की सम्पत्तियों की कीमत लगभग 53 करोड़ के आसपास थी जो इस बार 2024 के शपथ पत्र में घट गई है। पशु-पक्षी प्रेमी मेनका गांधी के पास मौजूदा वक्त में एक राइफल है जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। मेनका के पास सोने और चांदी के जेवरात भी करोड़ के ऊपर के हैं। मेनका गांधी ने इंटर तक कि पढ़ाई का ज़िक्र शपथ पत्र में किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर से 1972 में आईसीएस (इंटरमीडियट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मेनका गांधी की संपत्ति का ब्यौरा

अपने शपथ पत्र में भाजपा सांसद ने संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इस वक्त उनके पास निम्नलिखित संपत्ति मौजूद है।

  • नगद- 48,500/- रुपये ही मेनका के पास मौजूद हैं।
  • बैंक खातों में जमा- 16 करोड़ 43 लाख 36 हजार 873 रुपए।
  • कंपनियों के शेयर-- 23 करोड़ 30 लाख 32 हजार 505 रुपए।
  • बीमा पॉलिसियों में--77 लाख 92 हजार 693 रुपए।
  • फर्म/कंपनी में ऋण दिए --8 लाख 85 हजार 598 रुपए।
  • जेवरात/सोना,चांदी--3.50 किलो सोना, 85 किलो चांदी की कुल कीमत-- 2 करोड़ 82 लाख 24 हजार 879 रुपए।
  • असलहा-- राइफल नम्बर-A-035154 कीमत 40,000/ रुपए।
  • मेनका गांधी की कुल संपत्ति--सकल कुल मूल्य- 43 करोड़ 43 लाख,61 हजार 048 रुपए।

पीलीभीत में वर्ष 2014 में नामांकन के समय उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपए थी। पांच वर्ष बाद वर्ष 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 53, 75, 27, 583 रुपए हो गई थी। शपथ पत्र के मुताबिक मेनका गांधी के पास नकदी के रूप में सिर्फ 45 हजार रुपये हैं। लेकिन उनके ऊपर बैंकों की एक करोड़ 27 लाख 37 हजार 520 रुपये की देनदारी है। उनके पास संजय गांधी के कुटुंब के नाम एक करोड़, 93 लाख, 98 हजार 868 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी आयकर दाता भी हैं। करोड़ों की हैसियत होने के बावजूद उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि, वे असलहे की शौकीन हैं। उनके पास करीब 40 हजार रुपये कीमत की एक राइफल है। तीन किलो सोना व 85 किलो चांदी भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के पास तीन किलो 415 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके पास करीब 85 किलो चांदी भी है। दोनों की कीमत हलफनामे में 1,52,86,743 रुपये बतायी गई है।

2019 में मेनका की संपत्ति

2019 के चुनाव में मेनका गांधी की संपत्ति मौजूदा वक्त से ज्यादा थी। पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में गिरावट आई है।

  • नगद--45,000 रुपए।
  • बैंक में जमा--17,32,97,979 रुपए।
  • शेयर व बांड में निवेश--5,20,48,717 रुपए।
  • बीमा पॉलिसी/बचत--43,32,746 रुपए।
  • दो कंपनी को दिया कर्ज--14,76,398 रुपए।
  • कुल चल संपत्ति--24,65,27,583 रुपए।
  • कुल अचल संपत्ति--29,10,00,000 रुपए।
  • कुल योग--53,75,27,583 रुपए।
  • देनदारी--1,12,37,520 रुपए।
Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story