×

Kanpur News: रात से दोपहर तक आग का तांडव, टायर प्लांट में लगी भीषण आग

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर के पास एस आर इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है।

Anup Pandey
Published on: 2 May 2024 10:14 AM GMT
Kanpur News
X

टायर प्लांट में लगी भीषण आग। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में टायर प्लांट में आग लग गई। प्लांट में आग के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग का धुंआ दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। 2 घंटे बीत जाने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

सचेंडी थाना क्षेत्र के भगवंतपुर की घटना

सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर के पास एस आर इंडस्ट्रीज जो शरद रस्तोगी की है। जिसमें पुराने टायर जलाकर मशीनरी द्वारा तेल निकलने का कार्य किया जाता है। आज दोपहर में फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में रखे पुराने टायर व रखी लकड़ी में आग लग गई। जिससे पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। फैक्ट्री में काम कर रहे लेबर जयराम ने सचेंडी पुलिस और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। आग की लपटे और धुंआ दो किलोमीटर दूर से ही दिख रहा था। जिससे आस पास के खेत वाले दहशत में आ गए। क्योंकि खेत में कटी फसल गेंहू की पड़ी हुई थी। पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर पनकी, फजलगंज फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं फैक्ट्री में फायर उपकरण उपलब्ध नहीं थे। जिसकी जांच हो रही है। सचेंडी थाना क्षेत्र के बिनौर चौकी प्रभारी ने बताया कि आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जांच कर जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड CO ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

देर रात से दोपहर तक आग का तांडव

रतनलाल नगर स्थित एक फ्लैट,महाराजपुर में 14 दुकानें और गोविंदनगर क्षेत्रान्तर्गत संजय नगर फर्टिलाइजर के सामने कबाड़ के गोदाम और अब सचेंडी में आग का तांडव देखने को मिला। जहां महाराजपुर में सिलेंडर फटने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। वहीं फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सीएफओ ने बताया कि आग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सभी घटना स्थलों पर जांच की जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story