×

Kanpur News: काली माता बने किशोर ने असुर पर किया प्रहार, चली गई बच्चे की जान, मुकदमा दर्ज

Kanpur News: खेल खेल में काली माँ बने 14 वर्षीय किशोर से चाकू एक 11 वर्षीय सनी कश्यप के गले के निचले हिस्से में लग गई। जिससे सनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Anup Pandey
Published on: 2 May 2024 6:56 AM GMT (Updated on: 2 May 2024 9:11 AM GMT)
Kanpur News
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Kanpur News: बिल्हौर थाना क्षेत्र के बंबियापुर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था, कथा समाप्ति के बाद बुधवार देर रात कुछ किशोर बच्चे नाटकीय रूप धारण कर काली, राक्षस, भूत बने थे। तभी खेल-खेल में काली बने किशोर की चाकू 12 वर्षीय बच्चे की गर्दन में लग गई। घायल अवस्था में बच्चें को देख परिजन अस्पताल लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि दिनांक बुधवार की रात में थाना बिल्हौर के ग्राम बंबियापुर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। जिसकी समाप्ति के पश्चात्, उसी गांव के कई हम उम्र बच्चे/किशोर, जिसमें एक 14 वर्षीय किशोर काली माँ बना हुआ था। बाक़ी 11 से 14 वर्षीय बच्चे राक्षस/भूत बनकर आपस में खेल रहे थे। तभी खेल खेल में काली माँ बने 14 वर्षीय किशोर से चाकू एक 11 वर्षीय सनी कश्यप के गले के निचले हिस्से में लग गई। जिससे सनी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना सनी की बहन जो झांकी देख रही थी। उसने दौड़ कर घर वालों को दी। जिस पर सनी को लेकर परिजन अस्पताल भागे और पुलिस को सूचना दी। वहीं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

डीसीपी विजय ढुल ने बताया की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि देर रात थाना बिल्हौर के ग्राम बंबियापुर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। जिसकी समाप्ति के पश्चात् उसी गांव के कई हम उम्र बच्चे/किशोर , जिसमें एक 14 वर्षीय किशोर काली माँ बना हुआ था। बाक़ी 11 से 14 वर्षीय बच्चे राक्षस/भूत बनकर आपस में खेल रहे थे। तभी खेल खेल में काली माँ बने 14 वर्षीय किशोर के हाथ में लिए हुआ चाकू एक 11 वर्षीय सनी कश्यप के गले के निचले हिस्से में लग गई। जिससे सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पिता बबलू कश्यब और मां मालती का रो रो कर बुरा हाल है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story