×

Aligarh News: स्वतंत्र देव सिंह ने बोले - रायबरेली सहित यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

Lok Sabha Chunav 2024: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आपने सपा, बसपा का शासन देखा है। ये देश को लूटने का काम करते थे। आज योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में चार करोड़ लोगों का पक्का मकान मिला है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 May 2024 1:17 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Pic:Newstrack)

Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को इगलास में पार्टी के सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा यहां जीत दर्ज करेगी और यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगी। कांग्रेस की हालत सही नहीं है। यूपी में कांग्रेस कहीं नहीं है। कांग्रेस,सपा,बसपा कभी अपनी लोकप्रियता के आधार पर सत्ता में नहीं आई। कभी सपा, बसपा को निपटाती थी तो कभी बसपा,सपा को निपटाती थी। पहली बार योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर 2017 और 2022 में चुनाव जीतें। वहीं लोकसभा में 2014 और 2019 का चुनाव भी जीते। अब 2024 में एकतरफा चुनाव जीतकर सरकार बना रहे हैं।

जब बुंदेलखंड में सूखा पड़ता था तो....

उन्होंने कहा कि आपने सपा, बसपा का शासन देखा है। ये देश को लूटने का काम करते थे। आज योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में चार करोड़ लोगों का पक्का मकान मिला है। शौचालय, आयुष्मान कार्ड, गैस और बिजली का कनेक्शन है। बुंदेलखंड में जब सूखा पड़ता था तब मां अपने बच्चों को जो भूख से तड़पते थे चूल्हे पर बटोही चढ़ा देती थी। उसमें 10- 15 कंकड़ डाल देते थे और बच्चों से कहती थी कि भोजन पक रहा है। चावल पक रहा है और शाम तक मां - बेटे दम तोड़ देते थे। लेकिन कोरोना वैश्विक बीमारी में कोई भी भूख से सोया नहीं और कोई भी भूख से मरा नहीं। 80 करोड़ लोगों को भोजन देने का काम मोदी जी ने किया है।

अब कहीं नहीं फटता है बम

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने 10 साल शासन चलाया। जिसमें देश का अपमान किया। शंकराचार्य की गिरफ्तारी करवाई, रामसेतु में राम को नकारा, आरएसएस को हिंदू आतंकवादी कहा। देश को लूट कर भ्रष्टाचार किया। वहीं इतना डरा दिया कि हिंदू टीका लगाना और मंदिर जाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले की स्थिति को देखिए और 2017 से पहले राज्य की स्थिति को देखिए। 2014 से पहले बम फटते थे। श्रीनगर, ताज होटल, संसद, काशी और अयोध्या में बम फटते थे। आज 2014 से बम नहीं फटता हैं। मोदी जी की सेना पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारती है। देश के अंदर जो भूख से मरते थे। पानी के अभाव में, आज सभी घरों में नल का कनेक्शन है। शौचालय है। सभी की चिंता सरकार करती है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story