×

Shehnaaz Gill Tips: वर्कआउट के बिना भी कम कर सकते हैं वजन, शहनाज के इन टिप्स को करें फॉलो

Shehnaaz Gill Weight Loss Tips: मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल आज के समय में खूब नाम कमा रहीं हैं, आइए आपको बताते हैं कि शहनाज गिल ने अपना इतना वेट लॉस कैसे किया।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2024 8:00 AM GMT (Updated on: 20 April 2024 8:00 AM GMT)
Shehnaaz Gill Weight Loss Tips
X

Shehnaaz Gill Weight Loss Tips (Photo- Social Media)

Shehnaaz Gill Weight Loss Tips: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल आज के समय में खूब नाम कमा रहीं हैं, वह एक के बाद एक बड़ी फिल्मों पर काम कर रहीं हैं। शहनाज गिल ने अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि शहनाज गिल को दुनिया भर में पहचान "बिग बॉस" से मिली, जी हां! वह बिग बॉस जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो का हिस्सा बनीं हुईं थीं, जिसमें उनका चुलबुला और मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। शहनाज गिल की यदि बिग बॉस जर्नी आप लोग देखेंगे तो तब से लेकर अब तक उनकी पर्सनालिटी बहुत अधिक बदल गई है। जी हां! उन्होंने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि शहनाज गिल ने अपना इतना वेट लॉस कैसे किया।

शहनाज गिल का वेट लॉस टिप्स (Shehnaaz Gill Fitness Mantra)

शहनाज गिल का वेट पहले से काफी कम हो चुका है, अब वे एकदम स्लिम ट्रिम शहनाज गिल बन चुकीं हैं, पहले वह बबली और चबी शहनाज गिल हुआ करती थीं। बता दें कि फैंस को शहनाज गिल का पहले वाला लुक ज्यादा पसंद था, लेकिन फैंस शहनाज के अभी वाले लुक पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। शहनाज गिल ने कुछ ही महीनों में अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया था, जो उनके फैंस के लिए बेहद शॉकिंग था। वेट लॉस करने के बाद शहनाज गिल ने अपना वेट लॉस टिप्स भी फैंस के साथ साझा किया था, यदि आप भी अपना वेट कम करना चाहते हैं कि शहनाज गिल के टिप्स को फॉलो करिए जल्द ही वेट लॉस हो जायेगा।


शहनाज गिल ने अपना वेट लॉस जिम में पसीना बहाकर नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपना डाइट बदला। जी हां! शहनाज गिल ने अपनी डाइट को पूरी तरह बदला दिया था, उन्होंने अपनी पसंदीदा चीजें खाना बंद कर दी थी, सिर्फ ऐसी चीजों का सेवन करती थी, जो हेल्दी और हाई प्रोटीन वाली थीं। शहनाज गिल ने बिग बॉस के घर में कहा था कि वह फिट रहना तो चाहती हैं लेकिन फिर सोचती हैं कि एक ही तो जिंदगी है, यदि इसमें भी सोच सोच कर खाया तो क्या। क्योंकि शहनाज गिल पंजाबी हैं ऐसे में वह खाने की बहुत शौकीन हैं, लेकिन अब उन्होंने सब कुछ कंट्रोल कर लिया है।


पानी पीकर काम किया वजन (Shehnaaz Gill Weight Loss Tips)

शहनाज गिल ने अपने वेट लॉस के पीछे सबसे बड़ी वजह पानी बताया है। जी हां! एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने पानी पीकर अपना बहुत वजन घटाया है। शहनाज गिल शिल्पा शेट्टी को दिए एक इंटरव्यू में अपना वेट लॉस टिप शेयर किया था। शहनाज गिल ने बताया था कि वह सुबह उठकर हल्दी वाला पानी पीती हैं, फिर ब्रेकफास्ट में हमेशा हाई प्रोटीन वाली चीजें ही खाती हैं। शहनाज गिल ने अपना जितना भी वजन कम किया है वह उनकी डाइट की वजह से हुआ है, और साथ ही पानी का भी इसमें विशेष योगदान है। शहनाज ने बताया कि वह पानी बहुत पीती हैं, कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीने चाहिए, इससे भी वजन कम होता है। जब शहनाज गिल को पानी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता था तो वह पानी में खीरा और स्ट्राबेरी जैसी चीजें डालकर पानी का टेस्ट बढ़ा देती थी, फिर वह उसे आराम से पी लेती थीं। शहनाज का मानना है कि पानी पीने से सिर्फ उनका वेट लॉस नहीं हुआ है, बल्कि उनका चेहरा भी बिना मेकअप के भी ग्लो करता रहता है। शहनाज गिल की फिटनेस टिप्स से कहीं न की ये जरूर साबित हो रहा है कि फिट रहने के लिए वर्कआउट जरूरी नहीं है, बल्कि अच्छा खान पान और सही रूटीन से भी वेट लॉस किया जा सकता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story