×

Snake Treatment: सांप काटे तो फौरन करें ये उपाय, ठीक हो जायेगा पेशेंट

Snake Treatment: आज हम आपको बताने वाले हैं कि सांप काटे तो इसका उपचार कैसे किया जाना चाहिए।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 20 April 2024 9:01 AM GMT)
Saanp Katane Ka Upay
X

Saanp Katane Ka Upay (Photo- Social Media)

Saanp Katane Ka Upay: दुनिया भर में हर साल सांप काटने के लाखों केसेस सामने आते हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल 2 लाख से ज्यादा लोग सिर्फ सांप काटने की वजह से ही जान गवां देते हैं। सांप की कई प्रजातियां होती हैं, कुछ कम जहरीले होते हैं तो वहीं कुछ बहुत अधिक जहरीले होते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिसमें जहर ही नहीं पाया जाता। सांप की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर की लिस्ट में की जाती है, क्योंकि इनके काटने से यदि व्यक्ति का समय से इलाज नहीं किया गया तो मौत भी हो जाती है, वहीं कुछ तो ऐसे सांप भी होते हैं, जो इतने जहरीले होते हैं कि यदि वो काट ले तो तुरंत ही इंसान दम तोड़ देता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सांप काटने पर क्या उपाय करना चाहिए, जिससे व्यक्ति की जान तुरंत बचाई जा सकती है।

सांप काटे तो करें ये उपाय (Treatment For Snake Bite)

सांप ज्यादातर झाड़ और पेड़ पौधे वाली जगह पर ज्यादा रहते हैं, खेत खलिहान या फिर नदी और तालाब के किनारे भी सांपों का डेरा रहता है। सांप की करीब 300 से ज्यादा प्रजातियां सिर्फ भारत में पाई जाती हैं, वहीं हर साल 50 से 60 हजार लोगों की मौत भारत में सिर्फ सांप काटने की वजह से होती है। सांप की चपेट में आने वाले इंसान ज्यादातर किसान, मजदूर, सपेरे, आदिवासी लोग ही होते हैं।


राजीव दीक्षित का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, उन्होंने खुद सांप काटने से बचने का उपाय बताया था। राजीव दीक्षित ने अपनी पूरी जिंदगी आयुर्वेदिक दवाओं पर जोर दिया था, वह ऍलोपैथिक दवाओं से परहेज करते थे। उन्होंने सांप काटने की दवा बताई थी। राजीव दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि जब भी किसी व्यक्ति को सांप काटे तो उसे नाजा 200 (Naja 200) दे दें। इसी दवाई को तीन ड्रॉप सिर्फ सांप काटे हुए व्यक्ति की जीभ पर रख देना है। ऐसा करने से व्यक्ति जल्द ही ठीक हो जायेगा। देखें वीडियो -

सांप काटने के लक्षण (Snake Bite Symptoms)

कई बार ऐसा होता है कि सांप काट लेता है, लेकिन पता नहीं चल पाता। ऐसा बच्चों के साथ भी हो सकता है, तो यहां हम आपको कुछ लक्षण बताते हैं। सांप काटने से उल्टी जैसा लगता है, चक्कर आता है, जिस जगह पर सांप काटा रहता है, वहां सूजन हो जाती है, सिर दर्द करता है, बीपी लो हो जाती है, साथ ही स्किन का कलर भी बदलने लगता है। सांप काटे इसके तुरंत बाद बचाव के लिए कुछ चीजें जरूर कर लेना चाहिए, जैसा कि जिस जगह पर भी सांप काटा है, उस जगह के ऊपर और नीचे दोनों ओर कसकर कपड़े से बांध लेना चाहिए, जिससे सांप का जहर पूरी बॉडी में न फैल पाए। दूसरा चीज व्यक्ति को सोने नहीं देना चाहिए। इससे बचने के चांसेज ज्यादा रहेंगे।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story