×

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की रामायण में हुई एक और नए कलाकार की एंट्री

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana Movie को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं, अब फिल्म में नए कास्ट की एंट्री हुई है

Shikha Tiwari
Published on: 3 May 2024 8:59 AM GMT (Updated on: 9 May 2024 9:23 AM GMT)
Ramayana Movie Update
X

Ramayana Movie Update

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) को लेकर हर रोज कोई ना कोई ताजा अपडेट आते रहते हैं। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में शुरू कर दी गई है। फिल्म के सेट से Ranbir Kapoor और Sai Pallavi की तस्वीर भी सामने आई है। इस फिल्म में रणवीर कपूर व साई पल्लवी भगवान श्री राम व माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं इनके अलावा फिल्म में रावण की भूमिका में Yash नजर आएंगे। नितेश तिवारी की रामायण दो भागों में बनेगी, फहले भाग में प्रभु श्री राम की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। तो वहीं दूसरे भाग में लंका दहन व रावण वध जैसे विषयों को दर्शाया जाएगा। हालहि में फिल्म Ramayana Movie से जुड़ा एक और अपडेट सामने आई है। जिसमें फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हुई है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो कालाकार

रामायम मूवी में हुई एक और कलाकार की एंट्री (Ramayana Movie Cast Update)-

रामाणय में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor Ramayana Movie) के को एक्टर ने अपना उत्साह साझा करते हुए रणवीर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की है। बता दे कि नितेश तिवारी के रामायण में आजिंक्य देव की एंट्री हो गई है। उन्होंने इसके बारे में खुद जानकारी दी है। हालाहि आजिंक्य देव ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। अजिंक्य ने रणवीर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- तो अब इस फोटो पर स्पष्टीकरण के लिए.. आरके के साथ Ramayana Movie में एक शानदार भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूँ। यह डेढ़ साल बेहद ही अद्भुत रहा है क्योकि मैने पहली बार माँ नीतू कपूर के साथ स्क्रीन साझा की थी। इसके बाद वेब-सीरीज में करिश्मा कपूर के साथ हूँ। अब रणवीर कपूर के साथ। इसके साथ साफ होता है कि फिल्म में रणवीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है।

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग 2 अप्रैल 2024 से मुंबई में शुरू हो गई है। तो वहीं फिल्म को रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) 8 अप्रैल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की Ramayana Movie फ्लोर पर आ चुकी है। ये फिल्म इस साल तो नहीं अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story