×

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव पर एक बार फिर FIR दर्ज ED ने कसा शिंकजा, जाने पूरा मामला

Elvish Yadav Money Laundering Case : बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav एक बार फिर फंसे विवादों में ED दर्ज कर सकती हैं, उनके खिलाफ एफआईआर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 4 May 2024 5:17 AM GMT (Updated on: 4 May 2024 7:59 AM GMT)
Elvish Yadav Money Laundering Case
X

Elvish Yadav Money Laundering Case

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav एक बार फिर से विवादों में घिर चुके हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों का हिस्सा रहते हैं। जबसे वो Bigg Boss OTT 2 जीते हैं। तबसे उनको लेकर हर रोज कोई ना कोई विवाद सामने आता रहता है। कभी एल्विश यादव सांप तस्करी मामले में विवादों में फंस गए थे। तो वहीं एल्विश यादव एक यूट्यूबर से लड़ाई के चक्कर में विवादों में फंस गए थे। अब Elvish Yadav एक और मुसीबत में फंस चुके हैं। एल्विश यादव के खिलाफ मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बता दे कि प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ सांपो के जहर सप्लाई मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

एल्विश यादव पर ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस (Elvish Yadav Money Laundering Case)-

गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा एल्विश यादव के खिलाफ सांपों के जहर के सप्लाई मामले में Money Laundering Case दर्ज किया गया है। Elvish Yadav 17 मार्च को गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद एल्विश यादव को लुकसर जेल भेज दिया गया। हालांकि Youtuber Elvish Yadav को इस मामले में 5 दिन बाद एक स्थानिय कोर्ट ने जमानत दे दी थी। अब इसी मामले में ईडी द्वारा एल्विश यादव पर केस दर्ज कर लिया गया है।

ईडी ने क्यो दर्ज किया एल्विश के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस-

एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर मनी लांड्रिंग केस क्यों दर्ज किया गया। इस पर एक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने कहा है कि एजेंसी की लखनऊ यूनिट ने रैकेट में शामिल बड़ी मात्रा में धन को देखते हुए सांपों के जहर सप्लाई मामले में एल्विश यादव व अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि ईडी की टीम Elvish Yadav व पुराने मामलें में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है।

महंगे कारों के काफिले मामले में भी जांच-

सूत्रों कि माने तो प्रवर्तन निदेशायल की टीम यूट्यूबर एल्विश यादव (Youtuber Elvish Yadav) के पास मौजूद महंगी कारों के काफिलों के बारे में भी जांच करेगी। इसके साथ ही साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स व फॉर्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story