×

Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने की कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक

Raebareli News: प्रियंका गांधी से मिलने के लिए आज भूएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन मीटिंग कांग्रेस पदाधिकारी की थी तो केवल उन्हे ही जाने दिया गया।

Narendra Singh
Published on: 6 May 2024 2:58 PM GMT
Priyanka Gandhi
X

Priyanka Gandhi (Pic:Social Media)

Raebareli News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज रायबरेली पहुंची। प्रियंका गांधी ने रायबरेली के भएमऊ गेस्ट हाउस पहुंच कर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि रायबरेली से राहुल गांधी चुनावी मैदान में है और उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में है। प्रियंका गांधी आज से रायबरेली और अमेठी में चुनावी प्रबंधन की कमान संभालेंगी। अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के करीबी रहे के एल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी दोनों जगह चुनावी प्रबंधन की कमान संभालेंगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रभारी बनाया है जबकि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी का प्रभारी बनाया गया है।

अब राहुल भईया जीत जाएंगे चुनाव

प्रियंका गांधी से मिलने के लिए आज भूएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन मीटिंग कांग्रेस पदाधिकारी की थी तो केवल कांग्रेस पदाधिकारियों को ही अंदर जाने दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रियंका दीदी आ गई है अब हमारे राहुल भैया चुनाव जीत जाएंगे क्योंकि दीदी हमेशा से यह आती रही है और रायबरेली अमेठी में चुनाव की कमान उन्हीं के हाथों में होती है और लोग उनमें इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं।

राहुल गांधी के लिए आसान नहीं होगा रायबरेली की राह

रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला कभी कांग्रेस के एमएलसी रहे दिनेश प्रताप सिंह से है। दिनेश प्रताप सिंह से उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ 2019 में चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोट प्राप्त किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी के लिए राह आसान नहीं होगी क्योंकि दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी के काफी कद्दावर नेता है और जनता पर पकड़ भी उनकी मजबूत है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story