×

Election 2024 : पत्नी का टिकट कटने के बाद बाहुबली धनंजय सिह बोले - 'जिसको चाहेंगे, यहां से वही जीतेगा'

Election 2024 : बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर से बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की श्रीकला का टिकट काट दिया है। इसे लेकर पूरे दिन चुप रहने के बाद शाम को श्रीकला के पति बाहुबली नेता धनंजय सिंह मीडिया के सामने आये और श्रीकला द्वारा टिकट वापस लिए जाने की बातों को खारिज किया।

Kapil Dev Maurya
Published on: 6 May 2024 3:20 PM GMT
Election 2024 : पत्नी का टिकट कटने के बाद बाहुबली धनंजय सिह बोले - जिसको चाहेंगे, यहां से वही जीतेगा
X

Election 2024 : बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर से बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की श्रीकला का टिकट काट दिया है। इसे लेकर पूरे दिन चुप रहने के बाद शाम को श्रीकला के पति बाहुबली नेता धनंजय सिंह मीडिया के सामने आये और श्रीकला द्वारा टिकट वापस लिए जाने की बातों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव लड़ने की योजना थी, हम किसी से डरने वाले व्यक्ति नहीं है। बसपा के लोग हम पर नाजायज आरोप न लगाएं। हमारा टिकट बसपा ने दबाव में आकर काटा है। उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ हुआ, वह गलत है। टिकट कटने से पत्नी आहत है। हमारे साथ बसपा ने एक बार फिर धोखा किया है।

बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने कहा कि बहन जी हमें अच्छे से जानती हैं, हम डरने वाले व्यक्ति नहीं है। 2012 और 2011 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही बहन जी है, जिन्होंने 2011 में हमको गिरफ्तार कराया था। बसपा की कार्यशैली धोखेबाजी की है। कई बार धोखा मिलने के बाद अब बसपा के साथ समझौता की कोई गुंजाइश नहीं बचती है। उन्होंने कहा कि जब हमारी पत्नी को बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था, तब मै जेल में था। बसपा के लोगों ने पत्नी से बात कर खुद टिकट दिया था। हमारी तो बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से 2013 में अन्तिम बार बात हुई थी, उसके बाद आज तक कोई वार्ता नहीं हुई है। पत्नी का टिकट काटने के पीछे कोई न कोई खेल जरूर है। हमें नीचा दिखाने के लिए भी संभव है, यह खेल हुआ हो। मैं चुनाव तो निर्दल लड़ सकता था, अन्तिम समय में बसपा ने हमारे साथ धोखा किया है।

पूर्व सांसद ने कहा कि हमारी वजह से जौनपुर संसदीय सीट पर बसपा चर्चा में थी। उत्तर प्रदेश की 80 में 79 सीटों पर कहीं भी बसपा की चर्चा नहीं है। धनंजय सिंह की वजह से बसपा जौनपुर में चर्चा में थी, बसपा की वजह से धनंजय सिंह नहीं थे चर्चा में। हमने पहले ही अपनी पत्नी से कह दिया था कि बसपा धोखेबाज पार्टी है, आपका टिकट अन्तिम समय तक रह पायेगा, यह संभावना नहीं है।

बसपा ने हमारे साथ धोखा किया

टिकट कटने के बाद बसपा के कोआर्डिनेटर खरवार ने जिस तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह से असत्य है। जनता को जबाव नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। मैं डरने वाला इन्सान नहीं हूं, कभी डरा नहीं हूं। बसपा का यही चरित्र है- अमेठी, आजमगढ़, वाराणसी में हर जगह पर टिकट बदलने का काम किया है। उसी तरह जौनपुर में भी बदल दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बसपा ने किसी राजनैतिक दबाव में पत्नी का टिकट काट कर हमारे साथ एक बार फिर धोखा किया है। धनंजय सिंह ने कहा कि आगे की रणनीति अब अपने सभी साथियों के साथ एकाध दिन में बैठक कर वार्ता करने के पश्चात अपने अगले कदम पर विचार करूंगा। उन्होंने कहा कि जिसे मैं और मेरी टीम समर्थन करेगी, वही लोकसभा की दहलीज पर पहुंच पाएगा। श्रीकला धनंजय सिंह का टिकट कटने के बाद समर्थक जहां मायूस दिखे, वहीं धनंजय सिंह के मन में गुस्से की झलक नजर आयी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story